Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2021

क्या स्थानीय तह स्वायत्त हैं

                                                                                                                                     भाग २  स्थानीय तह की स्वायत्तता के बारे में लेख के दूसरे भाग की शुरुवात उन्हीं प्रश्नों के साथ कर रही हूँ जिन प्रश्नों के साथ पहले भाग का अन्त किया था । वे प्रश्न हैं , क्या स्थानीय तह स्थानीय जनता प्रति उत्तरदायी है और क्या स्थानीय तह जनता के नियन्त्रण में है और  क्या स्थानीय तह स्वायत्त हैं और अगर ऐसा है तो उसका मापन कैसे किया जा सकता है ? स्वायत्तता का अर्थ होता है कानून की परिधि के अन्दर अपने निर्णय लेने की स्वतंत्रता।  कानून के शासन की शुरुवात सविधान  से होती है । संघीय संविधान वह पहली  संरचना है जो संघीय, प्रादेशिक और स्थानीय तीनों तह को  एक सूत्र में बाँधती है । संविधान का भाग ५ राज्य की संरचना और शक्ति की बाँडफाड विषय से सम्बन्धित है और  इस भाग में और इस भाग अन्तर्गत की अनुसूची ८ और ९  में स्थानीय तह का अधिकार क्षेत्र वर्णित है ।  संविधान का भाग २० संघ, प्रदेश और स्थानीय तह बीच के अन्तरसम्बन्ध पर प्रकाश डालता है । इसके अलावा  प्रशासन और प्रहरी तंत